'अंजुम' पे जो गुज़र गई उस का भला हिसाब क्या

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

'अंजुम' पे जो गुज़र गई उस का भला हिसाब क्या

पूछे कोई सवाल क्या लाएँगे हम जवाब क्या

ख़ून-ए-दिल-ओ-जिगर से है हुस्न-ए-ख़याल हुस्न-ए-फ़न

इस के बग़ैर शेर क्या मजमूआ क्या किताब क्या

तेरा ही नाम ले लिया वक़्त-ए-इशाअत-ए-कलाम

इस के अलावा और हम ढूँडते इंतिसाब क्या

तेरी ही बे-रुख़ी से तो टूटा है दिल अभी अभी

अब इलतिफ़ात-ए-बे-महल हो सके कामयाब क्या

हम तो चमन चमन गए दिल न शगुफ़्ता हो सका

नसरीन-ओ-नस्तरन है क्या लाला है क्या गुलाब क्या

तुम को भी रंज इसी से है हम भी कुछ इस से ख़ुश नहीं

और ख़राब इस से भी होगा दिल-ए-ख़राब क्या

'अंजुम' ने आँख खोल के दर्द-ओ-अलम जो देखे हैं

औरों ने ख़्वाब में अगर देखे तो ऐसे ख़्वाब क्या

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  5. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like