तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

मिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

मैं ने अपने पर्दा-ए-शेर में तुझे इस हुनर से छुपा लिया

कि ग़ज़ल कही तो हर इक ग़ज़ल तिरी ख़ुशबुओं से भरी रही

यही ज़िंदगी मिरी ज़िंदगी यही ज़िंदगी मिरी मौत है

तिरी याद बन गई इक छुरी जो मिरे गले पे धरी रही

तुझे शौक़ मेरे कलाम से तुझे प्यार मेरे हुनर से था

तुझे अपना मैं न बना सकी यही मेरी बे-हुनरी रही

मैं फ़रेफ़्ता तेरे नाज़ पर मैं निसार तेरे नियाज़ पर

तिरी हर अदा में फ़रेब था मुझे जिस की बे-ख़बरी रही

कभी 'अंजुम' वो भी दिन आ गए कि ख़ुशी की बज़्म सजाएँगे

ये तमन्ना जो मेरे दिल में थी वो यूँही धरी की धरी रही

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  3. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  4. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads
  5. किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सके

    किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सकेहम अपने दिल की लगी दिल-लगी बना न सके

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like