उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

कि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

हम को मंज़ूर नहीं है कि भरम उन का खुले

वर्ना आईना दिखा देते हम आते जाते

वज़्अ कहती है वो रूठे हैं तो जाएँ रूठें

दिल की ख़्वाहिश है कि हम उन को मनाते जाते

हो गए हम ही अंधेरे के अब आदी वर्ना

पर्दा उन के रुख़-ए-रौशन से उठाते जाते

ये जो फ़ितरत है मिरी थोड़ी सी ख़ुद्दारी की

वर्ना हर हाल में हम उन से निभाते जाते

कह दिया उन को मिरी आँखों ने सब कुछ 'अंजुम'

वर्ना इक ताज़ा ग़ज़ल हम भी सुनाते जाते

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  5. किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सके

    किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सकेहम अपने दिल की लगी दिल-लगी बना न सके

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय