Bhisham Sahni, poet
Sootradhar · Author

Bhisham Sahni

8 August 1915 – 11 July 2003India

  • 4 Poems & Stories
  • 55.4K Reads

About Bhisham Sahni

Bhisham Sahni (8 August 1915 – 11 July 2003) was an Indian writer, playwright in Hindi and an actor, most famous for his novel and television screenplay Tamas ("Darkness, Ignorance"), a powerful and passionate account of the Partition of India. He was awarded the Padma Bhushan for literature in 1998, and Sahitya Akade…

Selected Quotes

अपने पर खुद लीक लगाकर समाज से कट जाना, किसी भी लेखक के लिए विभाजन से बड़ी त्रासदी है.
— Bhisham Sahni
Read full
उसकी मानसिकता, उसकी दृष्टि, उसका संघर्ष आदि मात्र उसका न रहकर आज के आदमी का बन जाता है।
— Bhisham Sahni
Read full

Poetry & Stories

  1. हशमत की नज़र में - कृष्णा सोबती (भीष्म साहनी)

    एक शाम भीष्म से हमने फोन पर वक्त तय किया और उनसे मिलने उस रेस्त्रां में जा पहुंचे, इधर-उधर निगाह मारी. मुलाकात क्योंकि पहली थी इसलिए किसी पत्रिका में छपी फोटो का ध्यान कर हम भीष्म साहनी को पहचानने की कोशिश करने लगे. दरवाजे पर टकटकी लगाए सोचने लगे कि अभी कोई लंबा-ऊंचा साहनी अंदर दाखिल होगा, तो हमें गर्मजोशी से हाथ मिलाना होगा और पाठकों के अंदाज में कहना होगा भीष्म साहिब, आपसे मिलने की बड़ी तमन्ना थी. आज पूरी हुई. आने के लिए शुक्रिया.इंतजार करते-करते थक गए तो वेटर को याद दिलाई जरा बाहर देखिए बरामदे में कोई साहब इंतजार तो नहीं कर रहे. भीष्म साहनी नाम है.

    5 min read · 13.4K reads
  2. 'हानूश' का जन्म - भीष्म साहनी

    हानूश नाटक की प्रेरणा मुझे चेकोस्लोवेकिया की राजधानी प्राग से मिली। यूरोप की यात्रा करते हुए एक बार शीला और मैं प्राग पहुँचे। उन दिनों निर्मल वर्मा वहीं पर थे। होटल में सामान रखने के फौरन ही बाद मैं उनकी खोज में निकल पड़ा। उस हॉस्टल में जा पहुँचा जिसका पता पहले से मेरे पास था। कमरा तो मैंने ढूँढ़ निकाला, पर पता चला कि निर्मल वहाँ पर नहीं हैं। संभवतः वह इटली की यात्रा पर गए हुए थे। बड़ी निराशा हुई। पर अचानक ही, दूसरे दिन वे पहुँच भी गए और फिर उनके साथ उन सभी विरल स्मारकों, गिरजाघरों को देखने का सुअवसर मिला, विशेषकर गॉथिक और 'बरोक' गिरजाघरों को जिनकी निर्मल को गहरी जानकारी थी।और इसी धुमक्कड़ी में हमने हानूश की घड़ी देखी। यह मीनार-घड़ी प्राग की नगरपालिका पर सैंकड़ों वर्ष पहले लगाई गई थी, चेकोस्लोवेकिया में बनाई जानेवाली पहली मीनार-घड़ी मानी जाती थी। उसके साथ एक दन्तकथा जुड़ी थी कि उसे बनानेवाला एक साधारण कुफ़लसाज था कि उसे घड़ी बनाने में सत्रह साल लग गए और जब वह बन कर तैयार हुई तो राजा ने उसे अन्धा करवा दिया ताकि वह ऐसी कोई दूसरी घड़ी न बना सके। घड़ी को दिखाते हुए निर्मल ने इससे जुड़ी वह कथा भी सुनाई। सुनते ही मुझे लगा कि इस कथा में बड़े नाटकीय तत्व हैं, कि यह नाटक का रूप ले सकती है।

    12 min read · 15.5K reads
  3. मेरी कथायात्रा के निष्कर्ष / भीष्म साहनी

    अपनी लम्बी-कथा यात्रा का लेखा-जोखा करना आसान काम नहीं है। पर यदि इस सर्वेक्षण में से कुछेक प्रश्न निकाल दें—कि मैं लिखने की ओर क्यों उन्मुख हुआ, और गद्य को ही अभिव्यक्ति का माध्यम क्यों चुना, और उसमें भी कथा-कहानी ही को क्यों चुना—क्योंकि इस प्रकार के प्रश्नों का उत्तर दे पाना स्वयं लेखक के लिए कठिन होता है—तो सर्वेक्षण करना कुछ आसान भी हो जाता है। यदि कहानियों को केंद्र में ही रखें, साथ ही अपने परिवेश को, और उन संस्कारों को जिनसे लेखक के प्रारंभिक वर्ष प्रभावित हुए हैं, तो इन प्रश्नों के उत्तर भी साथ-साथ मिलने लगते हैं।मेरी अधिकांश कहानियां यथार्थपरक रही हैं, मात्र व्यक्ति केन्द्रित अथवा व्यक्ति के अन्तर्मन पर केंद्रित ही नहीं रही हैं, कहीं-न-कहीं मेरे पात्रों के व्यवहार तथा गतिविधि पर बाहर की गतिविधि का गहरा प्रभाव रहा है। बल्कि यदि यह कहें कि जिस विसंगति अथवा अंतर्विरोध को लेकर कहानी लिखी गई, वह मात्र व्यक्ति की स्थिति का अंतर्विरोध न होकर, उसके आसपास के सामाजिक जीवन का अंतर्विरोध होकर उसके व्यक्तिगत जीवन में लक्षित होता है तो कहना अधिक उपयुक्त होगा।

    13 min read · 13.3K reads
  4. भाग्य रेखा - भीष्म साहनी

    कनाट सरकस के बाग में जहाँ नई दिल्ली की सब सड़कें मिलती हैं, जहाँ शाम को रसिक और दोपहर को बेरोजगार आ बैठते हैं, तीन आदमी, खड़ी धूप से बचने के लिए, छाँह में बैठे, बीडिय़ाँ सुलगाए बातें कर रहे हैं और उनसे ज़रा हटकर, दाईं ओर, एक आदमी खाकी-से कपड़े पहने, अपने जूतों का सिरहाना बनाए, घास पर लेटा हुआ मुतवातर खाँस रहा है। पहली बार जब वह खाँसा तो मुझे बुरा लगा। चालीस-पैंतालीस वर्ष का कुरूप-सा आदमी, सफेद छोटे-छोटे बाल, काला, झाइयों-भरा चेहरा, लम्बे-लम्बे दाँत और कन्धे आगे को झुके हुए, खाँसता जाता और पास ही घास पर थूकता जाता। मुझसे न रहा गया। मैंने कहा, "सुना है, विलायत में सरकार ने जगह-जगह पीकदान लगा रखे हैं, ताकि लोगों को घास-पौधों पर न थूकना पड़े।"उसने मेरी ओर निगाह उठाई, पल-भर घूरा, फिर बोला, "तो साहब, वहाँ लोगों को ऐसी खाँसी भी न आती होगी।" फिर खाँसा और मुस्कराता हुआ बोला, 'बड़ी नामुराद बीमारी है, इसमें आदमी घुलता रहता है, मरता नहीं।'

    9 min read · 13.2K reads

More Poetry & Stories You May Like