वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

वो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

वो टूटी टूटी सी चौखट वो ख़स्ता ख़स्ता किवाड़

और उन में माज़ी के लैल-ओ-नहार की ख़ुशबू

वो गाते गाते से मौसम वो दोपहर का सुकूत

वो सादा बादलों में सौ सिंगार की ख़ुशबू

तुम्हारे फूल से चेहरे की जब बनी तस्वीर

ख़िज़ाँ के दौर में आई बहार की ख़ुशबू

सबा गुज़रती हुई आई मेरे गाँव से क्या

कहाँ से लाई है बेले के हार की ख़ुशबू

वो प्यारी बातें लड़कपन की वो बड़ों की हँसी

वो मामता की सुगन्द और प्यार की ख़ुशबू

चमकते शहर में यूँ गाँव याद आता है

के जैसे दश्त में गेसू-ए-यार की ख़ुशबू

ज़माना हो गया गरचे वतन को छोड़े हुए

मैं आँख मूँदूँ तो आए है प्यार की ख़ुशबू

वो औलती के टपकते हुए शरारों में

हमारे सहन ही के हर सिंगार की ख़ुशबू

ये मेरी ग़ज़लों में जो रंग इज़्तिराब का है

इसी से निकलेगी 'अंजुम' क़रार की ख़ुशबू

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads
  5. किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सके

    किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सकेहम अपने दिल की लगी दिल-लगी बना न सके

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like