मुस्तक़िल दर्द का सैलाब कहाँ अच्छा है

सूरज नारायण मेहरसूरज नारायण मेहर13 Nov 1859 – 12 May 1932

1 min read · 12.5K reads

मुस्तक़िल दर्द का सैलाब कहाँ अच्छा है

वक़्फ़ा-ए-सिलसिला-ए-आह-ओ-फ़ुग़ां अच्छा है

हो न जाए मिरे लहजे का असर ज़हरीला

इन दिनों मुँह से निकल जाए ज़बाँ अच्छा है

मुझ से मांगेगी मिरी आँख गुलाबी मंज़र

हो मिरे हाथ में तस्वीर-ए-बुताँ अच्छा है

जिन के सीने में तअस्सुब नहीं पलता कोई

ऐसे लोगों के लिए सारा जहाँ अच्छा है

कितने चालाक हैं ये ऊँची हवेली वाले

हम से कहते हैं कि मिट्टी का मकाँ अच्छा है

ज़ेर-ए-लब रेंगता रहता है तबस्सुम 'सूरज'

इस क़यामत से तो आहों का धुआँ रहता है

सूरज नारायण मेहर
About the poet

सूरज नारायण मेहर

मूल नाम : मुंशी सूरज नारायण जन्म : 13 Nov 1859 | दिल्ली निधन : 12 May 1932 | लाहौर, पंजाब मुंशी सूरज नरायन मेह्र देहलवी दाग़ के समकालिनों में से थे लेकिन वह उन शाइरों में से हैं जिन्होंने दाग़ का अनुसरण नहीं किया हालाँकि उस वक़्त दाग़ के रंग में शेर कहना ही शाइरी…

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like