यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहीं

सय्यदा शान-ए-मेराजसय्यदा शान-ए-मेराज22 Jul 1948

1 min read · 12.4K reads

यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहीं

कब बदल जाए मगर इस का भरोसा भी नहीं

काट दी वक़्त ने ज़ंजीर-ए-तअल्लुक़ की कड़ी

अब मुसाफ़िर को कोई रोकने वाला भी नहीं

फिर न यादों के कहीं बंद दरीचे खुल जाएँ

मुद्दतों से तिरी तस्वीर को देखा भी नहीं

जल गया धूप में यादों का ख़ुनुक साया भी

बे-नवा दश्त-ए-बला में कोई हम सा भी नहीं

थक गए हैं मिरे नाकाम इरादों के क़दम

अब निगाहों में कोई शौक़ का सहरा भी नहीं

आइने अक्स से महरूम निगह मंज़र से

अब ये तन्हाई का आलम है कि साया भी नहीं

ऐ मिरी उम्र के मा'ज़ूर गुज़रते लम्हो

तुम ने जाते हुए मुड़ कर कभी देखा भी नहीं

सय्यदा शान-ए-मेराज
About the poet

सय्यदा शान-ए-मेराज

उपनाम : ''शान'' मूल नाम : शफ़क़ आरा जन्म : 22 Jul 1948 | शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 23 Poems / Stories

More from सय्यदा शान-ए-मेराज

  1. हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुत

    हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुतरात अँधेरी ही सही फिर भी उजाला है बहुत

    12.5K reads
  2. हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगा

    हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगामुझ से कब मेरी उदासी का सबब पूछेगा

    12.4K reads
  3. दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दो

    दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दोअब मिरे वास्ते जीने की दुआ रहने दो

    12.4K reads
  4. अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी था

    अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी थामगर वो मेरे तसव्वुर का शाहकार भी था

    12.4K reads
  5. कभी कभी तिरी चाहत पे ये गुमाँ गुज़रा

    कभी कभी तिरी चाहत पे ये गुमाँ गुज़राकि जैसे सर से सितारों का साएबाँ गुज़रा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like