हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुत

सय्यदा शान-ए-मेराजसय्यदा शान-ए-मेराज22 Jul 1948

1 min read · 12.5K reads

हिज्र में तेरे तसव्वुर का सहारा है बहुत

रात अँधेरी ही सही फिर भी उजाला है बहुत

माँग कर मेरी अना को नहीं दरिया भी क़ुबूल

और बे-माँग मयस्सर हो तो क़तरा है बहुत

ये तो सच है कि शब-ए-ग़म को सँवारा तुम ने

चश्म-ए-तर ने भी मिरा साथ निभाया है बहुत

बात करना तो कुजा उस से तआ'रुफ़ भी नहीं

उम्र भर जिस को हर इक हाल में सोचा है बहुत

जाने क्यूँ मुझ से वो कतरा के गुज़र जाता है

जिस ने ख़ुद मुझ को कभी टूट के चाहा है बहुत

हम से फ़नकार भी इस दौर में कम ही होंगे

हम ने दुनिया से तिरे ग़म को छुपाया है बहुत

वो कहीं मुझ से तग़ाफ़ुल का सबब पूछ न ले

शान आज उस ने मुझे ग़ौर से देखा है बहुत

सय्यदा शान-ए-मेराज
About the poet

सय्यदा शान-ए-मेराज

उपनाम : ''शान'' मूल नाम : शफ़क़ आरा जन्म : 22 Jul 1948 | शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 23 Poems / Stories

More from सय्यदा शान-ए-मेराज

  1. यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहीं

    यूँ तो इख़्लास में इस के कोई धोका भी नहींकब बदल जाए मगर इस का भरोसा भी नहीं

    12.4K reads
  2. हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगा

    हाल मौसम का ही पूछेगा वो जब पूछेगामुझ से कब मेरी उदासी का सबब पूछेगा

    12.4K reads
  3. दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दो

    दास्ताँ ख़त्म है इज़हार-ए-वफ़ा रहने दोअब मिरे वास्ते जीने की दुआ रहने दो

    12.4K reads
  4. अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी था

    अगरचे तर्ज़-ए-अमल उस का नागवार भी थामगर वो मेरे तसव्वुर का शाहकार भी था

    12.4K reads
  5. कभी कभी तिरी चाहत पे ये गुमाँ गुज़रा

    कभी कभी तिरी चाहत पे ये गुमाँ गुज़राकि जैसे सर से सितारों का साएबाँ गुज़रा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like