वक़्त भी अब मिरा मरहम नहीं होने पाता

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

वक़्त भी अब मिरा मरहम नहीं होने पाता

दर्द कैसा है जो मद्धम नहीं होने पाता

कैफ़ियत कोई मिले हम ने सँभाली ऐसे

ग़म कभी ग़म से भी मुदग़म नहीं होने पाता

मेरे अल्फ़ाज़ के ये हाथ भी शल हों जैसे

हो रहा है जो वो मातम नहीं होने पाता

दिल के दरिया ने किनारों से मोहब्बत कर ली

तेज़ बहता है मगर कम नहीं होने पाता

इतना मिल लेता है अज़-राह-ए-तकल्लुफ़ ही सही

कोई मौसम मिरा मौसम नहीं होने पाता

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी