वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई - नुसरत मेहदी

नुसरत मेहदीनुसरत मेहदी1 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई
न जाने क्या हुआ मुझ में थकान बैठ गई

फिर इस के बाद परिंदे ज़मीं पे गिरने लगे
किसी की आह सर-ए-आसमान बैठ गई

क़रीब था कि तअल्लुक़ बहाल हो जाता
अजब ख़मोशी मगर दरमियान बैठ गई

हवेली छोड़ के सब लोग चल दिए लेकिन
हर एक हुजरे में इक दास्तान बैठ गई

बुलंदियों पे पहुँच कर मैं ख़ुश बहुत थी मगर
ज़मीं की सम्त जो देखा तो जान बैठ गई

ज़बाँ-दराज़ों से नुसरत कहाँ तलक लड़ती
सो दिल पे सब्र की रख कर चटान बैठ गई
नुसरत मेहदी
About the poet

नुसरत मेहदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More from नुसरत मेहदी

  1. उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गया - नुसरत मेहदी

    उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गयापत्ता वो अपनी शाख़ के रिश्तों से कट गया

    12.4K reads
  2. इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के - नुसरत मेहदी

    इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने केये नए लोग हैं बर्बाद नहीं होने के

    12.4K reads
  3. कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ - नुसरत मेहदी

    कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँरुस्वाइयों के ख़ौफ़ से मर जाऊँ क्या करूँ

    12.4K reads
  4. मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलो - नुसरत मेहदी

    मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलोतुम को सुनना मिरी आदत है चलो तुम बोलो

    12.4K reads
  5. ग़लत-बयानी पे उस की यक़ीं दिखाती रही - नुसरत मेहदी

    ग़लत-बयानी पे उस की यक़ीं दिखाती रहीमैं सब समझती रही और मुस्कुराती रही

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल