ज़हमत कभी कभी तो मशक़्क़त कभी कभी

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.5K reads

ज़हमत कभी कभी तो मशक़्क़त कभी कभी

लगती है ज़िंदगी भी मुसीबत कभी कभी

पहलू में जागती है मोहब्बत कभी कभी

आती है हाथ दर्द की दौलत कभी कभी

अब तक तिरे बग़ैर मैं ज़िंदा हूँ किस तरह

होती है अपने आप पर हैरत कभी कभी

इक पल का जो विसाल था उन माह-ओ-साल में

देता है हिज्र में भी रिफ़ाक़त कभी कभी

छेड़े वफ़ा का गीत कोई नग़्मा-साज़ जब

ख़ुद से भी होने लगती है वहशत कभी कभी

इक रात हिज्र की है मुसलसल हमारे साथ

तुम पर गुज़रती होगी क़यामत कभी कभी

सुलगी है तेरी याद में ये रूह रात दिन

देने लगी है लौ ये रिफ़ाक़त कभी कभी

दुनिया के वास्ते जो बहुत बे-शुऊर था

उस से मिली है इश्क़ को वक़अत कभी कभी

मुझ को तिरी जफ़ा का तो शिकवा नहीं मगर

आती है यूँ ही लब पे शिकायत कभी कभी

मैं दर्द से नजात की तालिब नहीं मगर

'शाहीन' कम हो थोड़ी सी शिद्दत कभी कभी

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश