घीव दूध में रमि रह्या व्यापक सब हीं ठौर

Dadu DayalDadu Dayal1 Jan 1544 – 1 Jan 1603

1 min read · 13.1K reads

घीव दूध में रमि रह्या व्यापक सब हीं ठौर
दादू बकता बहुत है मथि काढै ते और
यह मसीत यह देहरा सतगुरु दिया दिखाई
भीतर सेवा बन्दगी बाहिर कहे जाई
दादू देख दयाल को सकल रहा भरपूर
रोम-रोम में रमि रह्या तू जनि जाने दूर
केते पारखि पचि मुए कीमति कही न जाई
दादू सब हैरान हैं गूँगे का गुड़ खाई
जब मन लागे राम सों तब अनत काहे को जाई
दादू पाणी लूण ज्यों ऐसे रहे समाई

 

Dadu Dayal
About the poet

Dadu Dayal

Dadu Dayal ( 1544—1603) was a poet-sant , a religious reformator which have said against formalism and priestcraft.

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like