शहादत - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

2 min read · 12.5K reads

शहादतों के लम्बे इतिहास की तारीख़ें
अक्सर वहाँ गुम हो जाती हैं
जहाँ से शुरू होती हैं
सुखों को पालतू बनाने की कवायदें

स्थगित होती जाती हैं
चेहरे पर गुस्से की लकीरें

फिर गुज़रता है
चुप्पी का एक अन्तहीन काफ़िला।
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like