वरिष्ठ

अजंता देवअजंता देव31 Oct 1958

1 min read · 12.5K reads

वे वरिष्ठ हैं

जैसे मुर्गी अंडे से

पानी मछली से और

बंदर मनुष्य से

उनके हाथों में है वरिष्ठता सूची

जिसमें दर्ज़ हैं तारीख़ें

और कुछ ब्यौरे

जैसे अपराह्न पूर्वाह्न आदि

उन्होंने हर काम मुझसे पहले किया है

मैंने बहुत बाद में दिखाया है घटियापन

बाद में की है मूर्खताएँ

बहुत बाद में बोला है झूठ

हथियार डाले हैं बहुत बाद में मैंने

वे पृथ्वी पर आएँ हैं मुझसे पहले

और जाएँगे भी शायद

जब झर जाते हैं पुराने पत्ते

तब कहीं निकलती हैं कोंपलें

जो और सुंदर बनाती हैं दृश्य

अगले वसंत का

अजंता देव
About the poet

अजंता देव

सुपरिचित कवयित्री। कविताओं में उपस्थित संगीतात्मक वैभव के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अजंता देव जन्म : 31/10/1958 | जोधपुर, राजस्थान अजंता देव का जन्म जोधपुर के एक प्रवासी बंगाल परिवार में हुआ। उनकी उच्च शिक्षा राजस्‍थान विश्वविद्यालय से पूरी हुई। शास्‍त्रीय संग…

View profile & all 31 Poems / Stories